निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

नसीम खान
सांची,,, संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद सांची में निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निकाय क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद अमित जोशी, रघुवीर सिंह राजपूत सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी के मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मैदान में अपना दमखम दिखाया। लीग मुकाबलों के बाद हुए फाइनल मैच में सासाकी संदीप विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ज्ञान गंगा हायर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता को देखने के लिए नगर के वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
खेल मैदान में खिलाड़ियों के उत्साह और संघर्ष ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में3100/ रुपये का नगद राशि भेंट की गई तथा दूसरे पुरस्कार के रूप में ज्ञान गंगा विद्यालय की टीम को 1551/ रुपये की नगद राशि भेंट कर पुरुष्कृत किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    नसीम खानसांची,,,ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को अपने भीतर समेटे सांची की पहचान विश्वभर में है। यहां ढाई हजार वर्ष पुराने स्मारकों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए शासन स्तर…

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    नसीम खानसांची,,,, नगर के स्तूप पहाड़ी क्षेत्र के आसपास करीब एक माह से दिखाई दे रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न