नसीम खान
सांची,,,
सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी रतनलाल जायसवाल, विक्रम प्रताप सिंह पटेल सहित व्यापार संघ के समस्त व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





