शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

नसीम खान
सांची,,,, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व को लेकर जहां लोग कई दिन पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं, वहीं शासन भी इस महापर्व को देखते हुए पहले ही अवकाश घोषित कर देता है। लेकिन इस वर्ष शासन द्वारा घोषित दीपावली अवकाश के बावजूद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे शिक्षकों में नाराजगी व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार दीपावली का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस पर्व पर घरों में साफ-सफाई से लेकर महालक्ष्मी पूजन तक की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो जाती हैं। वहीं धनतेरस का पर्व भी दीपावली उत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसके बावजूद सांची शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए 2 नवंबर से 6 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह शिविर रायसेन स्थित प्रेसीडेंट कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाना है। ऐसे में शिक्षकों को धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दिन भी प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ेगा।
इस संबंध में समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दीपावली हिंदू समाज का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे मनाने के लिए सभी लोग काफी पहले से तैयारियां करते हैं, लेकिन विभाग ने 2 से 6 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इससे क्षेत्र के शिक्षकों को त्योहार के समय रायसेन पहुंचना पड़ेगा और वे धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण पर्व की तैयारियों एवं आयोजन से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 6 से 10 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में प्रशिक्षण शिविर दीपावली के बाद भी आयोजित किया जा सकता था।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर ब्लॉक स्तर पर सांची में ही आयोजित किए जाते रहे हैं। ऐसे में रायसेन में प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्णय पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में जब विकासखंड स्रोत समन्वयक सांची से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
अब सवाल यह है कि जब शासन ने त्योहार के मद्देनजर अवकाश घोषित कर रखा है, तो शिक्षा विभाग ने उसी अवधि में प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने की आवश्यकता क्यों समझी?

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई