नसीम खान
सांची,,,ऐतिहासिक नगरी सांची में दीपावली का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर नगर में दिनभर चहल-पहल बनी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। शाम ढलते ही पूरा नगर रंग-बिरंगी रोशनियों और लाइटों से जगमगा उठा। आतिशबाजी की गड़गड़ाहट से देर रात तक ऐतिहासिक नगरी गूंजती रही। घर-घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी नगर में भक्ति का माहौल रहा। मान्यता अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था और ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी परंपरा के चलते आज घर-घर में गोवर्धन महाराज और गौ-धन की पूजा की जा रही है। गोबर से गोवर्धन बनाकर अन्नकूट का भोग लगाया गया।
नगरवासियों ने एक-दूसरे को दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।





