रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

नसीम खान

रायसेन,
रायसेन स्थित दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कन्यापूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में योजना के तहत कुल 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न कराया गया। इनमें 18 जोड़ों का विवाह तथा 89 जोड़ों का निकाह सम्पन्न हुआ।
समारोह में सांची विधायक डॉ चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभाने में आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहारा बन रही है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री मनोज बॉथम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    नसीम खान रायसेन। वनमण्डल रायसेन के वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत ग्राम चुनहेटिया के समीप तेंदोनी नदी के जामुन घाट पर एक मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई। घटना…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    नसीम खान रायसेन,मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

    जीजा-साले की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, आठ घंटे तक चक्काजामशव चौराहे पर रखकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने बलपूर्वक हटाए प्रदर्शनकारी; राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें