नसीम खान
रायसेन,
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायसेन का उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर भोपाल-नर्मदापुरम संभाग की क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. सीमा झेरवार भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान श्री राजन ने विद्यार्थियों तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ से संवाद किया। उन्होंने सभी से उनकी समस्याओं, शैक्षणिक आवश्यकताओं एवं महाविद्यालयीन व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समग्र उन्नति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई एवं पाठ्यक्रम के संबंध में भी चर्चा की। निरीक्षण के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।





