नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ तथा मत्स्य पालन गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। मत्स्य पालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में विकसित करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों को शासन की योजनाओं, सुविधाओं एवं सहायता का लाभ दिलाकर उनकी आर्थिक स्थिति और आजीविका को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।





