नसीम खान
रायसेन,
संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।





