कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

नसीम खान सांची

रायसेन,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के अंतर्गत संचालित नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया को पीआईयू प्रबंधक श्री यीशु मंडराई द्वारा नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन इंटेक वेल, अप्रोच ब्रिज की संरचना, कार्यप्रणाली एवं योजना की प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने निर्देश दिए कि उदयपुरा जोन में मार्च 2027 के अंत से पूर्व पेयजल आपूर्ति प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह से ही परीक्षण एवं कमीशनिंग की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय-सीमा में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जा सके।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना के अंतर्गत वन क्षेत्र से संबंधित घटकों, जैसे पाइपलाइन, ओवरहेड टैंक एवं मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने तथा सभी संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री अंकित जैन, जल निगम के उपप्रबंधक श्री आदित्य शर्मा, पर्यवेक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण सलाहकार टीम के टीम लीडर श्री मृत्युंजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों, एसक्यूसी टीम एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    नसीम खान सांची रायसेन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसका उदाहरण उदयपुरा जनपद पंचायत की…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    नसीम खान सांची रायसेन,मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उदयपुरा जनपद के रम्पुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजितसांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    उदयपुरा जनपद के रम्पुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजितसांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    साँची विश्वविद्यालय में चित्रकारी कार्यशाला ‘स्पिरिचुअल स्ट्रोक्स -3’ का समापन

    साँची विश्वविद्यालय में चित्रकारी कार्यशाला ‘स्पिरिचुअल स्ट्रोक्स -3’ का समापन