मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

नसीम खान सांची

रायसेन,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसका उदाहरण उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रम्पुरा में पुनः देखने को मिला, जहां कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया की पहल पर लखन सिंह लोधी की खाद्यान्न संबंधी समस्या का कुछ ही घंटों में निराकरण कर दिया गया।
शिविर में रम्पुरा निवासी श्री लखन सिंह लोधी ने कलेक्टर श्री सिसोनिया को आवेदन देकर बताया कि राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी को आवेदन का शीघ्र परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन का परीक्षण किया गया और पात्र पाए जाने पर कुछ ही घंटों में लखन सिंह की खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी कर दी गई।
पात्रता पर्ची मिलने पर श्री लखन सिंह लोधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया एवं प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिस समस्या के कारण उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा था, उसका समाधान आवेदन देने के कुछ ही घंटों में हो गया। अब उन्हें भी प्रतिमाह शासन की खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    नसीम खान सांची रायसेन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के अंतर्गत संचालित नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन…

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    नसीम खान सांची रायसेन,मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर के निर्देश पर लखन को आवेदन के कुछ ही घंटों बाद मिली खाद्यान्न पात्रता पर्ची

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने नर्मदा नदी जल समूह प्रदाय योजना के इंटेक वेल एवं अप्रोच ब्रिज निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण, पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उदयपुरा जनपद के रम्पुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर आयोजितसांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री सिसोनिया ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

    साँची विश्वविद्यालय में चित्रकारी कार्यशाला ‘स्पिरिचुअल स्ट्रोक्स -3’ का समापन