नसीम खान संपादक
सांची,,,यह नगर एक विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल पर अनेक विशिष्ट अति विशिष्ट लोगों का आना जाना लगा रहता है परन्तु यहां आने जाने की समस्या को देखते हुए विशिष्ट अति विशिष्ट लोगों को सड़क मार्ग से आना जाना पड़ता है जिससे प्रशासन को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करना पड़ते हैं तथा शासन की राशि भी व्यर्थ खर्च होती है ।इसी कड़ी में इस नगर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा भी नगर में प्रस्तावित बताई जाती है यदि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इस स्थल पर आते हैं इस दशा आमखेड़ा स्थित अस्थाई हेलीपैड का स्थाई निर्माण कराया जाये जिससे नगर में आगंतुकों को सेवा उपलब्ध हो सके ।स्थाई हेलीपैड निर्माण की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर सिंह चौहान महेश लोधी पार्षद गुरदयाल सिंह पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती श्याम बाई मेहरा संजय शाहनी बीएन पाठक आर एस यादव सहित अनेक लोग शामिल हैं।






