एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीती के तहत चयन परीक्षा होगी आयोजित*

लोकेशन जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रवेश नीती के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से सीधे भर्ती किया जाना है। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्रामीण विद्यार्थी जो उक्त परीक्षा में बैठना चाहते उनके लिए विकासखंड स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था किये जाने तथा नए प्रावधान होने के कारण उक्त योजना के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्कलों में पालक, बालक सम्मेलन आयोजित कर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा का महत्व समझाते हुए नवीन प्रवेश नीती तथा ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा द्वारा अधिक से अधिक फार्म भरने हेतु जांनकारी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रवेश नीती के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रथम बार प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन पंजीयन के माध्यम से किया जा रहा है। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च (रात्रि 12 बजे तक) तथा आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 21 मार्च से 27 मार्च तक (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा द्वारा राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर विद्यार्थी द्वारा चयन किए गए स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर स्कूल आबंटित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्रों की संरचना में मानसिक क्षमता विकास, अंकगणित, भाषा-हिन्दी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा को शामिल करते हुए 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। उत्तर पुस्तिका के लिए ओ.एम.आर.शीट होगा जिस पर उत्तर दर्ज किया जाना है। विद्यार्थी की आयु 1 अप्रैल को 10 वर्ष से 13 वर्ष के मध्य हो। (दिव्यांग हेतु 02 वर्ष की छूट होगी), प्रवेश के समय कक्षा 5वीं उत्तीर्ण होना चाहिए साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी एवं सदस्य होना अनिवार्य है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़