नसीम खान संपादक
रायसेन, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।






