नाले में पाइप पटक कर भूल गए जिम्मेदार

नसीम खान संपादक
सांची,,, कहने को तो इस स्थल पर विकास की बड़ी बड़ी बाते सुनने देखने को मिल जाती है परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे नगर परिषद प्रशासन कार्यालय के पास ही सड़क किनारे खुदे नाले में पाइप पटक कर जिम्मेदार भूल गए हैं जिससे सड़कों पर आसानी से बारिश का पानी निकासी न होने से बहता दिखाई दे जाता है ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद कार्यालय के सामने ही बडी संख्या में नालियों में डालने वाले पाइपो को सुरक्षित स्थान समझकर पटक कर छोड़ दिया गया है यह पाइप महीनों से इस नाले में लावारिस हालत में छोड़ दिये गये है जिम्मेदारों को इतनी फुर्सत नहीं मिल सकी कि शासन की राशि से खरीदी किये गये पाइपों की सुध ली जा सके । जबकि बारिश में यह नाला लबालब भर जाता है यह पता नहीं चल सका है कि यह पाइप नगर परिषद प्रशासन द्वारा बुलाए गए थे अथवा नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी द्वारा लाये गये थे आखिर यह पाइप किसलिए तथा कहा उपयोग हेतु बुलाये गये थे जबकि इस नाले से ही लगा हुआ जनपद पंचायत कार्यालय है एवं तहसील कार्यालय भी यही स्थित है वैसे तो सरकारी विभाग खूब विकास की धींगे भरते दिखाई दे जाते हैं परन्तु इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर मात्र नवीन भवन निर्माण को छोड़कर कहीं कोई विकास होता दिखाई नहीं देता इन लावारिस हालत में पड़े पाइपों की सुध लेने वाला कोई नज़र नहीं आता जबकि लोगों को नगर के विकास का मात्र सपना ही दिख रहा है लंबे समय से लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इसी नाले की चर्चा लंबे समय से चल रही है परन्तु दिखाई नहीं देता कि यह नाला निर्माण हो सके जिससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में इनमें हेडगेवार कालोनी पुरातत्व कालोनी अस्पताल सहित नगर के निचले हिस्से जो हर बरसात में बारिश की मार झेलते हैं जिससे लोगों का लाखों रुपए का घरेलू सामान हरवर्ष तबाह हो जाता है वाबजूद इसके प्रशासन मात्र आश्वासन तक ही सिमट कर रह जाता है तथा नगर में समस्याओं को हल करने जमीनी स्तर से कोसों दूर बना रहता है । अब मुख्यमार्ग किनारे नाले में पडे लाखों रुपए लागत के पाइप जो मिट्टी में धंसते चले जा रहे हैं कब कौन सुध लेने की जहमत उठा पायेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।