पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के नगर आगमन पर आतिशी स्वागत

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में भी बदलाव आना चाहिए कि नए कार्यकर्ताओं को नसीहत के बजाय प्रोत्साहित करें… गौरी शंकर अग्रवाल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष

वक्त के साथ बदलाव जरूरी है और ये बदलाव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में भी आना चाहिए कि नए कार्यकर्ताओं को नसीहत देने के बजाय प्रोत्साहित करें, यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर विश्राम गृह सक्ती में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर मुखातिब होकर कहा।आज सक्ती नगर आगमन पर गौरीशंकर जी आतिशी स्वागत किया गया। पश्चात विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर नवधा चौक में चल रहे पारंपरिक नवधा रामायण में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री अग्रवाल कल सक्ती विधान सभा के सक्ती नगर में अंबेडकर जयंती एवम् सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अंबेडकर जी की मूर्ति में माल्यार्पण के पश्चात स्टेशन पारा वार्ड में पार्षद के घर सहभोज में भाग लेंगे।
पश्चात चंद्रपुर विधानसभा के बंदोरा ग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन व जैजैपुर विधासभा के जैजैपुर में किसान मोर्चा व लाभार्थी सम्मेलन तथा ओडेकेरा में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ।
आज विश्राम गृह में गौरीशंकर के आगमन पर पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष के के चंद्रा, राम अवतार, खिलावन साहू, प्रदीप गुप्ता, मांगेराम अग्रवाल,अनूप अग्रवाल, संजय रामचंद्र, कमलेश जांगड़े, दादू , उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया, रंजन सिन्हा, सुरेश कृपलानी, धरम रात्र, गोविंद देवांगन, धनंजय नामदेव, गोविंदा निराला, लोकेश साहू, गोलू शर्मा, अन्नपूर्णा, रघुनाथ राठौर,चिराग अग्रवाल, मानस अग्रवाल के साथ भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़