कलेक्टर पन्ना ने किया डभरा क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने और आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने 13अप्रैल को डभरा विकासखंड के ग्राम पुटीडीह, किरारी , सुरसी, गिरगिरा एवं धुरकोट में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में स्टॉफ की संख्या एवं उनकी उपस्थिति, दवाई की उपाब्धता, पेयजल, बैठने की व्यवस्था , ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, मरीज वार्ड, महिला वार्ड, ईडीडी चार्ट का निरीक्षण करते हुए लक्ष्य दंपत्ति के बारे में जानकारी लेते हुए समय समय पर जनचौपाल एवं रात्रि जनचौपाल करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी स्टॉफ को समय पर पहुंचने और उपचार कराने आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए एवं संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में चिकित्सकों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य केन्द्रों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डभरा बीएमओ, डभरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री दिव्या अग्रवाल, डभरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस नायक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार