निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराएं- जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया

नसीम खान संपादक

जिला पंचायत सीईओ ने की स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, अमृत सरोवर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अमृत सरोवर, मनरेगा तथा मध्यान्ह भोजन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गोवर्धन योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपदों में निर्मित गौशालाओं में आवश्यकतानुसार बायो गैस प्लांट बनाए जाने की जानकारी लेते हुए सभी सहायक यंत्रियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कामों की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में सभी उपयंत्री को निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा, 15वा वित्त, स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि से ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामों में गंदे पानी की उचित निकासी तथा ठोस कचरे के उचित प्रबंधन हेतु कार्य योजना तैयार करने के उपयंत्रीयों को निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम पंचायतों में जिला स्तर से 15वा वित्त की राशि से स्वीकृत निर्माण कार्य की कार्यवार समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने सभी उपयंत्री और सहायक यंत्री को प्रगतिरत सभी कार्यो को गुणवत्ता के साथ 30 जून के पहले पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियें को निर्माण कार्यो का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें लापरवाही ना हो।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो के संबंध में 15 दिवस से भीतर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के कार्यो की अद्यतन जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यो के सीसी जारी हो गए हो उनकी जानकारी आगामी बैठक में साथ लाएं। बैठक में अमृत सरोवर की समीक्षा की गई। विगत 15 दिवस पूर्व समीक्षा में जिले में कुल 18 कार्य पूर्ण हुए थे, 15 दिवस पर 19 और कार्य पूर्ण होकर जिले में कुल पूर्ण कार्यों की संख्या 37 हो गई है। जिला पंचायत सीईओ ने दिनांक 30 अप्रैल तक 55 कार्य एवं 31 मई तक सभी प्रगतिरत कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने पुष्कर धरोहर अभियान एवं मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा भी की गई। जिसे 31 मई तक पुराने सभी कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए अपूर्ण शेड को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार