जिले में अभी तक एक लाख 90 हजार से अधिक महिलाओं के भरे गए लाड़ली बहना योजना के ऑनलाईन आवेदन

नसीम खान संपादक

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशन में कैम्प लगाकर तथा डोर टू डोर जाकर भरे जा रहे हैं ऑनलाईन आवेदन

रायसेन,
जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत गॉवों तथा शहरों के वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे जा रहे हैं। कैम्प में आने वाली महिलाओं के आधार की समग्र ई-केवायसी नहीं होने पर कैम्प में ही ई-केवायसी भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले में डोर टू डोर जाकर भी महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भी भरे जा रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों सहित अन्य मैदानी अमले द्वारा लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही आवेदन भरने में भी सहयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 17 अप्रैल तक कुल एक लाख 90 हजार से अधिक महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। इनमें जिले की सातों जनपद पंचायतों में कुल एक लाख 39 हजार 300 से अधिक आवेदन तथा 12 निकायों में कुल 50 हजार 300 से अधिक आवेदन भरे गए हैं। बाड़ी जनपद में 25144 आवेदन, बेगमगंज जनपद में 17606 आवेदन, गैरतगंज जनपद में 15491 आवेदन, औबेदुल्लागंज जनपद में 21918 आवेदन, सांची जनपद में 23749 आवेदन, सिलवानी जनपद में 17515 आवेदन तथा उदयपुरा जनपद में 17872 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। अभी तक नगर पालिका बेगमगंज में 5197 आवेदन, नगर पालिका मण्डीदीप में 12523 आवेदन तथा नगर पालिका रायसेन में 7000 से अधिक महिलाओं के आवेदन भरे गए हैं। इसी प्रकार नगर परिषद बाड़ी में 2950, नगर परिषद बरेली में 4270, नगर परिषद देवरी में 2430, नगर परिषद गैरतगंज में 2839, नगर परिषद औबेदुल्लागंज में 3682, नगर परिषद सांची में 1408, नगर परिषद सिलवानी में 3152, नगर परिषद सुल्तानपुर में 1952 तथा नगर परिषद उदयपुरा में 2879 महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। ऐसी सभी महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष है, विवाहित हैं व मध्य प्रदेश की निवासी हैं वह संबंधित ग्राम पंचायत या संबंधित वार्ड में जाकर लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन जरूर करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।