हर्षोल्लास से मनी परशुराम जयंती । निकाली शोभायात्रा

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई परशुराम जयंती भगवान परशुराम की नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । कार्यक्रम के उपरांत प्रसादी वितरण आयोजित किया गया।
आज भगवान परशुराम जयंती नगर में हर्षोल्लास से मनाई गई । तथा महाबोधि सोसायटी में ब्राह्मण महासभा सांची के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया । भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा हनुमान मंदिर थाना कालोनी से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल महाबोधि सोसायटी श्रीलंका पहुंची शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा पूजा अर्चना की गई इसमें मुख्य रूप से पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा से पहुंचे पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा श्याम सुंदर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में भाजपा रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विदिशा नगर पालिका में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा उपस्थित थे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रताप भानु शर्मा ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाने का संदेश दिया इस के उपरांत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण महासभा सांची द्वारा यह कार्यक्रम काफी लंबे समय से आयोजित किया जाता रहा है महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई के पात्र हैं तथा आशा प्रकट की भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे । इसके पूर्व महासभा द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया इस अवसर पर सांची ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सीएल तिवारी ब्रजनारायण पाठक प्रकाश कटारे शिवनारायण शास्त्री देवेन्द्र तिवारी अजय पांडेय राजेश शर्मा जितेंद्र शर्मा विवेक तिवारी पार्षद बनवारी शर्मा उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार