नसीम खान संपादक
रायसेन,
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरविंद दुबे द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी मोहब्बत पिता मानसिंह बैरागी निवासी राहुल नगर रायसेन को तीन माह की अवधि तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार को थाना कोतवाली रायसेन में अपनी उपस्थिति अंकित कराने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी के विरूद्ध 06 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के उपरांत भी लगातार हिंसात्मक आपराधिक घटनाओं के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है। तीन माह की अवधि में इस आदेश का उल्लंघन करने एवं अन्य अपराध कारित करने की स्थिति में आरोपी मोहब्बत पिता मानसिंह बैरागी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी, थाना कोतवाली रायसेन को आदेश दिए गए हैं।
इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर विभिन्न अपराधों में आरोपी महेश श्रीवास्तव पिता बैजनाथ श्रीवास्तव निवासी ग्राम देवरी थाना सुल्तानगंज को तीन माह की अवधि तक प्रत्येक सप्ताह सोमवार को थाना सुल्तानगंज में अपनी उपस्थिति अंकित कराने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी के विरूद्ध तीन बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के उपरांत भी लगातार हिंसात्मक आपराधिक घटनाओं के द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करता आ रहा है। तीन माह की अवधि में इस आदेश का उल्लंघन करने एवं अन्य अपराध कारित करने की स्थिति में आरोपी महेश श्रीवास्तव के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी सुल्तानगंज को आदेश दिए गए हैं।






