नसीम खान संपादक
रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर में बनाए जा रहे मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट कार्य की समीक्षा कर कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री ने रायसेन में सागर रोड टोल टैक्स के समीप निर्माणाधीन पुलिया का भी निरीक्षण किया तथा कलेक्टर श्री दुबे से कार्य प्रगति के संबंध में चर्चा की। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।






