नसीम खान संपादक
सांची,,, आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही चहल पहल बढ़ी दिखाई दी बौद्ध अनुयायियों ने हर्षोल्लास से मनाई बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध की हुई पूजा अर्चना ।
जानकारी के अनुसार आज इस पवित्र बौद्ध स्थल पर भी हर्षोल्लास से मनाई बुद्ध पूर्णिमा स्तूप परिसर में स्थित बौद्ध मंदिर में 2567 वीं पूर्णिमा मनी इस अवसर पर बौद्ध मंदिर परिसर में खीर वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया बौद्ध मंदिर में सुबह से ही अनुयायियों का तांता लगा रहा तथा भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना होती रही इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने अपने समर्थकों के साथ स्तूप परिसर में लगभग तीन सौ लोगों को खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर उपस्थित पर्यटकों को भी खीर वितरण की गई । तथा बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने महाबोधि सोसायटी श्रीलंका के भंते एवं शैतान सिंह लोधी सहित पूजा अर्चना की गई भगवान बुद्ध चैत्यागिरि बिहार पर बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा रहा । इसके पश्चात महाबोधि सोसायटी श्रीलंका में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।






