आज भी ग्राम पंचायत चितराव तरस रहा मूलभूत सुविधाओं के लिए ….

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिहनगर – जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चितराव में ग्राम पंचायत के सामने नाली निर्माण कार्य कराया गया जिसकी गुणवत्ता देख हैरान होना लाजमी है जहां शासन गांव एवं ग्रामीणों के विकास हेतु लाखों करोड़ों रुपए खर्च करती है वही उस पैसे से निर्माण कार्य किस अंदाज से होता है इसका नजारा ग्राम पंचायत चितराव में जाकर लगाया जा सकता है यही नहीं बल्कि शासन की अच्छी खासी राशि जिसकी लागत राशि ₹8 लाख रुपए निर्धारित की गई थी उस नाली निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा था मिली जानकारी के अनुसार वह ठेकेदार कोई और नहीं बल्कि ग्राम पंचायत का ही उप सरपंच है उस नाली निर्माण की लंबाई 460 मीटर बताई गई और यह भी बताया गया कि उसके निर्धारित राशि से ढाई लाख रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है किंतु नाली की अवस्था देखने लायक है वह नाली पूर्णरूपेण मिट्टी से भरा हुआ है नाली निर्माण के दौरान उस नाली को ढकने का काम भी ग्राम पंचायत के ही उस ठेकेदार का था जिसे एजेंसी द्वारा ठेका दिया गया था जब ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत के जिम्मेदारो से ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों के बारे में पूछा जाता है तो उनके द्वारा तरह-तरह की बातों को बताया जाता है कि वह ठेकेदार जबाबदार होता है जब ठेकेदार ही जवाबदार होता है तो फिर उन्हें ग्राम पंचायत से अनुमति कैसे प्रदाय कर दी जाती है क्योंकि निर्माण कार्य तो ग्राम पंचायत के अंतर्गत ही होता है एवं एजेंसी भी ग्राम पंचायत ही होती है हां अगर वही विभागीय कार्य हो तो एक बार इन बातों पर गौर करना भी बनता है किंतु जब ग्राम पंचायत एजेंसी बनती है तो उसकी जवाबदेही भी ग्राम पंचायत की ही होनी चाहिए सबसे बड़ी बात की उस क्षेत्र के उपयंत्री मनोज शुक्ला ही है इनके जितने भी क्षेत्र हैं उन सभी जगह पर काम की स्थितियां कुछ ऐसी ही है क्योंकि कुछ समय पहले दरौडी ग्राम पंचायत में समतल जमीन पर ही स्टॉप डेम निर्माण की बात आई थी जिसमें इनके द्वारा बहाना बना पल्ला झाड़ लिया गया था

Related Posts

फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले का बड़ा खुलासा, 5,923 संदिग्ध विवाह और ₹30.18 करोड़ की सहायता राशि का मामला विदिशा के सिरोंज में फर्जी शादी घोटाले की जांच में 5,923…

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा