आपदा के दौरान अमूल्य मानव जीवन बचाने में मददगार होगा यह प्रशिक्षण- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान संपादक
कलेक्टर श्री दुबे ने 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

रायसेन,
मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में रायसेन में आयोजित किए जा रहे 150 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मॉ सरस्वती पूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा मित्र योजना के अंतर्गत गॉवों, वार्डो से युवाओं को चिन्हित कर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त वॉलेंटियर्स अपने क्षेत्र में आपदा आने पर राहत एवं बचाव कार्यो में सहयोग कर सकेंगे। सभी वॉलेंटियर्स पूरी लगन और एकाग्रता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। आपदा के दौरान अमूल्य मानव जीवन बचाने में यह प्रशिक्षण बहुत मददगार होगा।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आपदा प्राकृतिक या मानव निर्मित दोनों प्रकार से हो सकती है। इस दौरान जीवन की रक्षा करना, सम्पत्ति की रक्षा करना, आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए त्वरित रूप से निर्णय लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य करना होगा। विभिन्न आपदाओं के दौरान किस प्रकार तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य करना है, इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा ने आपदा मित्रों से कहा कि यह प्रशिक्षण जान-माल की सुरक्षा करने में मददगार होगा। साथ ही अन्य नागरिकों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में जिला कमांडेन्ट होमगार्ड श्रीमती नीलमणि लाड़िया द्वारा प्रशिक्षण की रूपरेखा तथा कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आपदा मित्र योजना में प्रत्येक जिले से 300 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का पहला सत्र 23 फरवरी से 06 मार्च तक सम्पन्न हो गया है, जिसमें 150 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। द्वितीय चरण आज से प्रारंभ हो रहा है जिसमें फर्स्ट एड कंट्रोल ब्लीडिंग हार्ट अटैक सीपीआर के तरीके व सीपीआर का अभ्यास, सिलेंडर में आग लगने पर सावधानीपूर्वक उसे बुझाने, विभिन्न भवनों की अग्नि सुरक्षा अग्निशमन प्रणालियां, आग लगने पर जानमाल की सुरक्षा करने के व्यवहारिक तरीके, आग लगने पर फायर ब्रिगेड की सहायता करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही विषैली गैस व धुए से बचाव, अग्नि सुरक्षा के उपाय, औद्योगिक आपदा पर नियंत्रण और सहायता, घायलों का प्राथमिक उपचार व प्रत्येक प्राथमिकता व्यक्तिगत सुरक्षा, उपकरणों का चयन व उपयोग की जानकारी भी वॉलिंटियर को दी जाएगी।

प्रशिक्षण स्थल पर लगाई गई उपयोगी संसाधनों तथा सामग्री की प्रदर्शनीकलेक्टर श्री दुबे सहित अन्य अधिकारियों तथा आपदा मित्रों ने प्रशिक्षण स्थल पर लगाई गई आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव कार्य में उपयोगी संसाधनों तथा सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान इन संसाधनों तथा सामग्री के उपयोग किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी