नसीम खान संपादक
सांची,,, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में दूसरे चरण में शिविर आयोजित किए गए इसी चरण में आज नगर के वार्ड नं 15 में शिविर आयोजित किया गया दूसरा चरण 10 म ई से शुरू होकर 25 म ई तक आयोजित किया जाएगा ।इन शिविरों के माध्यम से नगर परिषद प्रशासन द्वारा विभिन्न हितग्राही योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे एवं शिविर में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शिकायतों का भी निपटारा किया जायेगा नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग शिविर के माध्यम से लाभ उठाये। इस अवसर पर शिविर में पहुंच कर वार्ड पार्षद विवेक तिवारी सहित अन्य जन-प्रतिनिधियो ने जानकारी ली।






