कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से की जनसेवा अभियान तथा सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत कार्यालय में लंबित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई। उन्होंने शासकीय कार्यालयों, ग्रामों तथा वार्डो में आयोजित किए जा रहे शिविरों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन लंबित ना रहें। सभी आवेदनों के निराकरण संबंधी कार्यवाही पूर्ण की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने तहसीलवार विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा अभी तक निराकृत की गई शिकायतों की भी जानकारी लेते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नामातंरण, बंटवारा, सीमांकन संबंधी प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की भी जानकारी लेते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने लाड़ली बहना योजना के संबंध में चर्चा करते हुए प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की जानकारी ली। वीसी में ग्रामीण विकास, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल निगम, जल संसाधन, विद्युत मण्डल, नगरीय निकाय तथा स्वास्थ्य विभाग की भी विस्तृत समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित खण्ड स्तरीय सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार