स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्राम कांठ में 24 लाख रू से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

नसीम खान संपादक
ग्राम बिसनखेड़ी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 में हुए सम्मिलित

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कांठ में 24 लाख रू की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम बिसनखेड़ी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा विकास कार्यो के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुडे़ कार्य भी किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने आज ग्राम पंचायत कांठ में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन करने के लिए एक अच्छा भवन उपलब्ध होगा। इसी प्रकार ग्राम बिसनखेड़ी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 के कार्यक्रम सम्मिलित हुए तथा लोगो को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2 के बारे में बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सांची विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्कूल हर क्षेत्र में विकास के कार्य कराए गए हैं। जिसका लाभ नागरिकों को मिल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है, जिसमें बहनों के बैंक खाते में हर माह एक-एक हजार रू आएंगे। आगामी 10 जून से यह राशि आना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर साल 10 हजार रू की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हर साल 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत हर साल 04 हजार रू की राशि किसानों के बैंक खाते में जमा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़