बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध

नसीम खान संपादक
ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच तथा जनपद पद आम/उपनिर्वाचन समाप्ति तक संबंधित क्षेत्र की सीमाएं कोलाहल नियंत्रण क्षेत्र घोषित

रायसेन,
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच तथा जनपद पद हेतु आम/उपनिर्वाचन वर्ष 2023 की घोषणा कर दी गई है। रायसेन जिले में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच पद एवं जनपद पद हेतु आम/उपनिर्वाचन वर्ष 2023 की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिले के उन राजस्व सीमा के अन्तर्गत ग्रामीण आम/उपनिर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच तथा जनपद पद हेतु आम/उपनिर्वाचन वर्ष 2023 के दौरान प्रचार-प्रसार में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग से होने वाली जनपरेशानिया, ध्वनि प्रदूषण व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा जिले के उन राजस्व सीमा के अन्तर्गत ग्रामीण आम/उपनिर्वाचन क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच तथा जनपद पद का निर्वाचन सम्पन्न होना है, उन राजस्व क्षेत्र की सीमाओं को कोलाहल नियंत्रण क्षेत्र (सायलेंस जोन) घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान विहित प्राधिकारी की लिखित अनुज्ञा के बिना संबंधित क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 2(घ) अंतर्गत सम्पूर्ण प्रतिबंधित क्षेत्र के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार को उक्त अधिनियम के तहत विहित प्राधिकारी घोषित किया गया है। प्राधिकृत अधिकारी अपनी अधिकारिता क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नियमानुसार शर्तो के आधार पर प्रदान कर सकेंगे। आम सभाए जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए प्रदान की जा सकेगी। ट्रक, जीप, टेम्पों, टैक्सी, तांगा आदि वाहनों से चुनाव प्रचार की अनुमति आवेदन प्रस्तुत करने पर दी जा सकेगी। आवेदन पत्र में वाहन के पंजीयन क्रमांक का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा प्रचार-प्रसार करने या विर्निदिष्ट अवधि के पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने पर ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन जप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण