लाइव खबर इंडिया डेस्क भोपाल
डिंडोरी लाडली बहनों का बैंक मे डीबीटी कराने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्वेता सरौते सड़क हादसे मे दम तोड़ दी जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एक साथ एकजुट होकर कलेक्टर से अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है संगठन की ओर से बताया गया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता सरौते मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिन लाडली बहनों का डीबीटी नहीं हुआ था उनको लेकर बैंक डिंडोरी आई हुई थी बैंक आने के बाद पता चला की लाडली बहनों का खाता बंद हो गया है, खाता खुलवाने के लिए वापस अमरपुर जा रही थी उसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृतक श्वेता सरौते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम अमनगांव सेक्टर चांदपुर परियोजना अमरपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी, मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं इसलिए उनके स्थान पर उनके पति को अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर समस्त कार्यकर्ता सहायिका एक साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आवेदन किया है ।






