कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान, गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने गत बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक दुर्घटना वाले सड़क मार्गो पर चिन्हित किए गए ब्लैक स्पाट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली एवं कार्यवाही करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने कहा कि पुलिस तथा यातायात अमले द्वारा सम्पूर्ण जिले में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां तथा विगत 6 माह से बैठकों में लंबित एजेंडों के बिंदु पर विभागवार एवं एजेंसीवार चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा द्वारा गत बैठक में लिए गए निर्णयों पर अभी तक की गई कार्यवाही, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों एवं विगत 06 माह से लंबित बैठको के ऐजेंडो बिंदुवार पावर प्लाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया की जिले में ब्लैक, ब्लाईंड स्पॉट दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर आवष्यकतानुसार परिषोधन के कार्य किए जा रहे है।
साथ ही बैठक में निर्माण ऐजेंसी द्वारा क्या-क्या कार्य किए गए उनसे भी अवगत कराया गया। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवारा पशुओं को गौषाला में भेजना, सूचक संकेतक पेड़ एवं झाढ़ियो/पत्तियों से ढक गई उनकी कटाई-छटाई करने, पुल-पुलिया पर बरसात का पानी आ जाने पर वाहन ना निकलने आदि की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में डीएफओ विजय कुमार, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़