प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल के दौरे पर पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह समेत अन्‍य नेताओं ने उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से सड़क मार्ग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्‍टेशन पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की प्रदेश को सौगात दी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में शिरकत करने मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने देशभर के 10 लाख भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो खराब मौसम की वजह से रद कर दिया गया है। जानिए इससे जुड़ा पल-पल का अपडेट।

मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप कार्यकर्ता हैं। मैं नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्‍य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है, ऊर्जावान मध्‍य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकम का हिस्‍सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है, गौरव हो रहा है। ऐसी धरती पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनते हूए मुझे अच्छा लग रहा है। छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदेमातरम ट्रेन को झंडी दिखाने का मौका मिला। सभी राज्यों को बधाई देता हूं। मप्र को भी बधाई, यहां दो वंदे भारत ट्रेन एक साथ मिलीं। अभी तक दिल्ली के सफर का आनंद ले रहे थे, अब इंदौर, जबलपुर का सफर भी आनंद दायक होगा। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। वहां से आकर सबसे पहले आप से मिलना ज्यादा आनंददायक है। भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन

सीएम श‍िवराज का संबोधन।

पीएम @narendramodi जी आज भोपाल की धरती से देशभर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने आए हैं।

स्वामी विवेकानंद जी ने जो कहा था, आज वो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है, भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

Related Posts

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा