कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

जिला सकती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में खाद भण्डारण की स्थिति का करें जांच- कलेक्टर*

जिले के गौठानो में प्रतिदिन दो क्विंटल गोबर खरीदी करने के दिए निर्देश*

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम और तहसीलदार को अपने-अपने क्षेत्र में खाद-बीज के भण्डारण की नियमित जांच करने तथा भण्डारण मे किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे जिले के किसानो को किसी भी प्रकार से खाद-बीज उपलब्धता की कमी की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना के कार्यो की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रत्येक गौठान में प्रतिदिन दो क्विंटल गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मौसमी बिमारियों से रोक-थाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में सी-मार्ट की कार्यो की जानकारी लेते हुए कलेक्टर कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, छात्रावास-आश्रम तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में सी-मार्ट के सामाग्री का उपयोग किए जाने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, सड़को के मरम्मत कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, आरबीसी-6-4 के प्रकरण, आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता सहायिका की भर्ती प्रक्रिया, धनवंतरी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीपीईएस एन्ट्री, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के कार्य, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए किये जा रहे कार्य, जाति प्रमाण पत्र, अमृत सरोवर योजना, आरईएस, पीडव्लूडी सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में व्यक्तिगत रूचि लेकर बिना किसी लापरवाही के आमजनों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका