नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई इस अवसर पर लोगों ने अपने गुरुओं के चरणों में झुक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरुओं का सम्मान किया । मंदिरों में भी पहुंच कर पुजारियों के चरणों में झुक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दान दक्षिणा एवं वस्त्र दान किये । मंदिरों में भी देर शाम तक इस अवसर पर पूजा अर्चना भजन कीर्तन चलते रहें । पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने परिवार सहित हनुमान मंदिर में पुजारी श्री नारायण दास जी का तिलक कर एवं मिठाई खिलाकर माल्यार्पण करते हुए वस्त्र भेंट किये । एवं उनका आशीर्वाद लिया।






