नसीम खान संपादक
सांची,,,नोनाखेडी निवासी एवं भोपाल में अपनी निष्पक्ष निडर पत्रकारिता करने वाले तथा समाजसेवी के रूप में जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रमेश तिवारी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की । तथा उन्हें याद किया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सीएल तिवारी पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सुरेश तिवारी काशीनाथ पटेल बादाम सिंह यादव मुन्ना यादव विनोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






