टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, डूडा, जल संसाधन सहित अन्य विभागों की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्राथमिकता के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं। जिन विभागों के भवनों में मतदान केन्द्र हैं, वह अधिकारी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत, पेयजल, विद्युत, रैम्प आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। साथ ही मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में मतदाताओं को असुविधा ना हो, यह भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्वीप के तहत मतदाताओं के समक्ष ईवीएम का प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने सहित रैली, निबंध लेखन, रंगोली सहित मतदाता जागरूकता संबंधी अन्य गतिविधियां आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आगामी 02 अगस्त से प्रारंभ हो रहे संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो रहा है। सभी वयस्कों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद शास.महाविद्यालय रायसेन की प्राचार्य को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के नाम मतदाताओं सूची में जुड़वाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, कृषि सहित अन्य विभागों की गतिविधियों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री वृन्दावन सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश