स्वीप प्लान अंतर्गत रायसेन में शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी प्रकार रायसेन स्थित प्रेसीडेन्सी महाविद्यालय में जिला पंचायत सीईओ तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में लगभग 150 से अधिक शिक्षकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिले में सभी मतदाता आगामी निर्वाचन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। नागरिकों को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह भी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित नारे लगाए गए तथा गीत भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया सहित अन्य अधिकारियों तथा शिक्षकों द्वारा लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़