जिले में बांस शिल्पकला तथा बांस उत्पादन को दिया जाए बढ़ावा- अध्यक्ष श्री पिरौनिया

नसीम खान संपादक

मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरौनिया की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री घनश्याम पिरौनिया की अध्यक्षता में वन विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वन मण्डलाधिकारी रायसेन श्री विजय कुमार, वन मण्डलाधिकारी औबेदुल्लागंज श्री हेमंत रैकवार, उप वन मण्डलाधिकारी तथा रेंज अधिकारी शामिल हुए।
बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरौनिया ने कहा कि बांस शिल्पियों के कल्याण के लिए बोर्ड का गठन किया गया है। बांस शिल्पियों को सरकार की योजनाओं तथा विकासमूलक कार्यक्रमों का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में बांस रोपण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। बांस से सोफा, कुर्सियां सहित अनेक सजावटी एवं अन्य सामग्री बनाई जाती है। जिले में बांस शिल्पकारों को इसका प्रशिक्षण दिया जाए। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय स्तर पर बांस के उत्पादन से रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध होंगे।
बैठक में जिले में बांस रोपण, बांस कृषि एवं बांस शिल्प को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल, श्री कन्हैलाल सूरमा, श्री राकेश शर्मा द्वारा जिले में बांस रोपण तथा बांस शिल्पकला को बढ़ावा देने के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। जिला पंचायत सदस्य श्री बघेल द्वारा कृषकों को चिन्हांकित कर बांस रोपण हेतु प्रस्ताव दिए गए। जिस पर वन मण्डलाधिकारी द्वारा रोपण हेतु प्रतिबद्धता दर्शायी गई। इसी प्रकार गॉवों में सड़क मार्गो के दोनों ओर बांस रोपण करने का भी सुझाव दिया गया।
बैठक में वन मण्डलाधिकारी रायसेन श्री विजय कुमार ने बताया कि जिले में नरेगा योजना के तहत 200 हैक्टेयर क्षेत्र में बांस का प्लांटेशन किया गया है। इसमें वृद्धि के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जिले में 215 षिल्पकारों को बांस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जिले में बांस प्लांटेशन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में भी अवगत कराया। बैठक के पहले बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरौनिया द्वारा बांस शिल्पियों से मुलाकात भी की गई। उन्होंने कहा कि वन विभाग डिपो से बांस शिल्पियों को प्रतिवर्ष 1500 बांस उपलब्ध हो सकते हैं। अध्यक्ष श्री पिरौनिया द्वारा बापू आश्रम, मिश्र तालाब, रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास एवं आंबा गांव में बांस रोपण कार्य किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़