पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

नसीमखान सांची

सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।
सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में कुछ प्रगणकों ने निर्धारित समय से पहले ही अपने कार्य को पूर्ण कर एक मिसाल पेश की है। ऐसे ही तीन प्रगणकों का सांदीपनि स्कूल में सम्मान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य 30 मई तक चलाया जाना है, लेकिन नगर परिषद सांची के अंतर्गत एचएलबी-003 में श्रीमती शारदा मालवीय, एचएलबी-004 में प्रदीप प्रजापति तथा एचएलबी-012 में सत्यनारायण मीणा ने अपने-अपने क्षेत्र में महज पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण कर लिया।
इनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सांदीपनि स्कूल में विद्यालय प्राचार्य अनिल दीक्षित एवं स्टाफ द्वारा तीनों प्रगणकों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री दीक्षित ने कहा कि प्रगणकों ने लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर अन्य साथियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समर्पण और समयबद्धता की यह मिसाल जनगणना कार्य में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण