नसीम खान संपादक
रायसेन,
रायसेन जिले में मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ललित मोहन बेलवाल द्वारा विकासखंड सिलवानी में स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका रूरल मार्ट के उत्पादों का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्राम सियरमऊ में सिलाई सेन्टर, ग्राम डाबरी-इमलिया मछली पालन/मुर्गी पालन एवं जिला मुख्यालय में स्थित आजीविका स्वाद संगम केन्टीन का भी निरीक्षण किया।
सिलाई सेंटर के निरीक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सिलाई सेन्टर पर बनाये गये उत्पादों के बारे में बताया गया। साथ ही ग्राम डाबर-इमलिया में स्व-सहायता समूहों द्वारा मछली पालन/मुर्गी पालन गतिविधि का अवलोकन किया गया। इस संबंध में महिलाओं से चर्चा की गई और उनके दैनिक कार्यषैली के बारे में जानकारी ली गई।
जिला मुख्यालय स्थित आजीविका स्वाद संगम केन्टीन का अवलोकन किया एवं आजीविका गतिविधि बढ़ाने हेतु स्व-सहायता की सदस्यों एवं स्टाफ को आवष्यक मार्गदर्षन दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा श्री बेलवाल को जिले में चल आजीविका गतिविधयों के बारे में बताया गया। श्री बेलवाल द्वारा जिले में चल रही आजीविका गतिविधियों की प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री एम. राजा, जिला प्रबंधक श्री पीयुषकांत जैन, श्री मोहर सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






