वसीम कुरैशी की रिपोर्ट
रायसेन।बीती रात एक अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया एक युवक के सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे का हाथ कट गया।यह सड़क एक्सीडेंट जिले के भोपाल मार्ग स्थित सेहतगंज टोल प्लाजा बेरियर के पास की है।
खरबई पुलिस से मिली ब
लजानकारी के अनुसार भोपाल की ओर से आ रहे बाइक सवार अमित लोधी तथा संतोष कुशवाहा मंडीदीप निवासी को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए थे। इसी बीच वहां से गुजरे एक ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया अमित लोधी के सिर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही दुखद मौत हो गई। जबकि संतोष कुशवाहा निवासी कटारा हिल्स भोपाल का एक हाथ कट गया। घटना के बाद टोल की एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां संतोष कुशवाहा का इलाज किया जा रहा है।
नसीम खान संपादक






