जल संसाधन और मछुआ कल्याण मंत्री श्री सिलावट ने हलाली पहुंचकर की सम्राट अशोक सागर परियोजना के प्रगतिरत कार्य की समीक्षा

नसीम खान संपादक
30 करोड़ की परियोजना से 2100 से अधिक अन्नदाताओं को मिलेगा लाभ, अतिवृष्टि होने पर भी नहीं डूबेगी 2400 हेक्टेयर कृषि भूमि

रायसेन,
जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा आज हलाली पहुंचकर सम्राट अशोक सागर परियोजना के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री श्री सिलावट द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में गेटवे स्पिलवे कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बहुआयामी लाभ होंगे। परियोजना से भोपाल जिले की बेरसिया व हुजूर तहसील के लगभग 21 ग्राम, रायसेन जिले के 3 ग्राम, विदिशा जिले के 3 ग्रामों में रहने वाले लगभग 2100 अन्नदाताओं की 2400 हेक्टेयर कृषि भूमि को अतिवृष्टि के समय बाढ़ की स्थिति से स्थाई निदान प्राप्त होगा और यह सभी लाभान्वित होने वाले अन्नदाता अतिवृष्टि के समय भी बोवनी कर सकेंगे। यह प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान तथा जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विशेष प्रयासों से 27 ग्रामों के 2100 से अधिक किसानों को दी गई बड़ी सौगात है।

इस प्रकार लगभग ₹30 करोड़ रुपए लागत वाली इस परियोजना से रायसेन सहित 3 जिलों के लगभग 2100 अन्नदाता लाभान्वित होंगे। मंत्री सिलावट ने यह भी कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रदेश के अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है। इस परियोजना का लोकार्पण दिनांक 13 अगस्त 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से कराये जाने की बात मंत्री श्री सिलावट द्वारा कही गयी। इस अवसर पर बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री, जनप्रतिनिधि श्री केदार सिंह मंडलोई, श्री विक्रम रघुवंशी, मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री जेएस कुशरे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, अधीक्षण यंत्री श्री भीम सिंह मोहनिया, कार्यपालन यंत्री श्री रमेश चौहान तथा एसडीओ जल संसाधन श्री बीके बागुल्या सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    नसीमखान सांचीसांची:नगर सहित क्षेत्रभर में 1 मई से शुरू हुआ मकान जनगणना कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। भीषण गर्मी के बावजूद जनगणना में लगी टीमें घर-घर पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी…

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    नसीमखान सांचीसांची,,,पश्चिम बंगाल एवं असम मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला तथा वहां भाजपा ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहते हुएं जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

    सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।