वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन,,भाजपा की शिवराज सरकार सिर्फ विज्ञापन और होर्डिंग में ही दिख रही, जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं-विकास शर्मा सांची रायसेन।शहर के यशवंत नगर स्थित यशवंत मैरिज गार्डन में मंडलम सेक्टर एवं बीएलए की बैठक आयोजित की गई। जिसमें साँची विधानसभा प्रभारी सुभाष चोपड़ा ,जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी व आष्टा सीहोर के पूर्व नपाध्यक्ष प्रभार कैलाश परमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल,जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप दीक्षित, युवा नेता गगन दीक्षित,रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नपा में नेताप्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला ,पार्षद दीपक थौरात, रवि यादव असलम खान अबरार नाना,संदीप मालवीय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह धाकड़,डॉ जीसी गौतम डॉ एसके झारिया, गैरतगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी राम ठाकुर, जिला महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, गुड्डा बघेल,रूपेश तन्तवार, रेहान खान एडवोकेट विशेष रूप से मौजूद रहे।
यशवंत मैरिज गार्डन में 2 घंटे तक चली मैराथन बैठक…..
गौरतलब है कि इसके पहले
कांग्रेस के साँची विस प्रभारी सुभाष चोपड़ा ने सर्वप्रथम सिह साँची विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की गतिविधियों को करीब से जाना। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए उन्होंने बूथ और इकाई लेबल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए टिप्स दिया। इसके बाद रायसेन के यशवंत मैरिज गार्डन में देर शाम को करीब 2 घंटे तक जिला मंडलम बीएलए सदस्यों की मैराथन बैठक लेकर उन्हें चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा।

कांग्रेस के साँची विस् प्रभारी सुभाष चोपड़ा ने कहा कि मिशन-विस् चुनाव 2023 में विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों को फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्येक बूथ को जीतने के लिए रणनीति तैयार किया गया है।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिवराज सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब गई है। इस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वसरकार सिर्फ विज्ञापन और होर्डिंग में दिख रही है। इस सरकार को जनता की समस्याओं और उनकी पीड़ा से कोई लेना-देना नहीं है। घोषणा में किए गए एक भी वादा को शिवराज सरकार ने पूरा नहीं किया है। युवा जनसंवाद के नाम पर भी उन्होंने युवाओं से छल किया है। ऐसे घोटालेबाज शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेसियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने एक छह साल की बच्ची के साथ हुए अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि राजधानी भोपाल से लेकर पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है। अपराधी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यहां तक की समूचा रायसेन जिला भी अब सुरक्षित नहीं रहा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़े हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शिवराज सरकार की वादा खिलाफी को लेकर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ी है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी को अब को जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की 200 के पार और जिले की चारों विधानसभा सीट जीतने का सपना कभी साकार नहीं हो पाएगा। विकास शर्मा बोले शिवराज सरकार गूंगी बह री हो चुकी है उसे युवाओं को नौकरी रोजगार किसानों मजदूरों के हक अधिकारों से मानो कोई लेना देना नहीं है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

    आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा