हर रविवार कृष्ण मंदिर से निकलेगा निर्मलय विसर्जन वाहन

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–नगर सुल्तानपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर है जहां श्रीजी महिला मंडल द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई है! जिसमें हर रविवार नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर से निर्मलय विसर्जन वाहन निकलेगा जो नगर के 15 वार्डों में प्रवेश करेगा जिसमें जिन जिन घरों में पूजा पाठ का सामान, हवन पूजन उपरांत हवन कुंड विसर्जन सामान, या अन्य धार्मिक कृत्य के बाद विसर्जन संबंधी जो भी सामग्री उसे इस वाहन में डाला जाएगा ! यह वाहन हर रविवार सुचारू रूप से यह सेवाएं देगा अगर समय रहते वार्ड लगभग वार्ड में नहीं पहुंच पाता है तो वह दूसरे रविवार उस स्थान पर पहुंचकर विसर्जन सामग्री को घर घर से लेकर आएगा !

इस निर्माल्य विसर्जन वाहन का हौसला बढ़ाएं–श्रीजी महिला मंडल द्वारा शुरू किया गया निर्माल्य विसर्जन वाहन का नगर के सभी लोगों को आगे आकर इस धार्मिक कृत्य में सहयोग करना चाहिए जिससे इस विसर्जन वाहन को नगर के बाद आसपास के क्षेत्रों में भी भेजा जा सके जिससे लोगों मैं धर्म के प्रति आस्था का संचार पैदा हो, साथ ही कितने स्थानों पर धार्मिक आयोजन के बाद निर्माल्य विसर्जन सामग्री उक्त स्थान पर पड़ी देखी जाती है जिससे यह पैरों में आती है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, नगर के सभी लोगों को इस विसर्जन वाहन का आने का अपने घर के बाहर खड़े होकर इंतजार करें साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य में साथ देने के लिए प्रेरित करें जिससे शुरू किए गए इस कार्य को एवं कार्य करने वाले संगठन को बल मिले एवं यह कार्य नगर एवं क्षेत्र एवं जिले के बाहर प्रेरणा का स्रोत बने !

श्रीजी महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस योजना को कार्य रूप देने हेतु लंबे समय से प्रयास चल रहे थे मगर किन्हीं कारणों के चलते हम यह कार्य शुरू नहीं कर पा रहे थे ! हमें इस विसर्जन वाहन को शुरू करने की प्रेरणा राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी एवं नगर के शास्त्री पंडित कमल किशोर शर्मा से हमें प्रेरणा मिली इसी के चलते हमारे मंडल को यह शुरुआत करने का सौभाग्य मिला ! पंडित प्रदीप मिश्रा जिन्होंने शिव पुराण कथा के माध्यम से धार्मिक कृत्य के बाद यहां वहां फैली पूजा सामग्री एवं अपने घरों में किए गए पूजन पाठ के बाद विसर्जन योग्य सामग्री को यथा स्थान विसर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया था !

आज इस विसर्जन वाहन की प्रेरणा स्रोत हमारे बीच नहीं रहे उनकी याद में उन को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए श्रीजी महिला मंडल द्वारा यह विसर्जन वाहन शुरू किया गया है !

कहां होगा निर्माल्य विसर्जन -श्रीजी महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि निर्माल्य विसर्जन हम लोग निर्माणाधीन भवन के नीचे जहां गड्ढों का कार्य हो रहा है वहां या फिर मंदिर प्रांगण में गड्ढा खोदकर इसका विसर्जन करेंगे जिससे निर्माल्य का विसर्जन उचित स्थान पर हो सके जिंससे नदी आदि स्थानों के जल को साफ एवं स्वच्छ रखा जा सके क्योंकि ज्यादातर लोग अपनी पूजा पाठ का सामग्री का विसर्जन नदी या अन्य स्थानों पर कर देते हैं जिससे नदी का पानी भी दूषित होता है साथ ही पूजा सामग्री का भी पैरों में आने के बाद अपमान होता है !

श्रीजी महिला मंडल बना प्रेरणा स्रोत-नगर का श्रीजी महिला मंडल नगर एवं क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बना जहां महिलाओं की जागरूकता के चलते यह विसर्जन वाहन शुरू हुआ है इस मंडल में नगर की हर वर्ग की महिलाएं इस संगठन से जुड़ी हुई हैं जिसके द्वारा हर वर्ष नगर एवं क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक कार्य नगर में किए जाते हैं !

  • editornaseem

    Related Posts

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,,कृषि विभाग सांची द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम मऊ पथरई में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती तथा आगामी फसलों…

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    नसीम खानसांची,,, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सांची के मंडल उचेर में भव्य संचलन निकाला गया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मरखेड़ा टप्पा में शासकीय राशन दुकान का किया निरीक्षणपात्र हितग्राहियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    स्वामित्व योजना से हितग्राही उमेश को सम्पत्ति का मिला कानूनी अधिकार, दूर हुई चिंतारजिस्ट्री मिलने से बढ़ा भरोसा, अब अपनी संपत्ति को लेकर निश्चिंत हैं उमेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण