राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर
सुल्तानपुर–आज दिनांक 02/08/2023 दिन बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति ओबेदुल्लागंज की उपमंडी समिति सुल्तानपुर में मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ! इस दौरान रक्तदान शिविर में नगर के व्यापारी कृषक को एवं अन्य लोगों ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं लगभग 45 यूनिट रक्तदान किया गया !जिसमें मंडी अधिकारी,कर्मचारियों सहित लगभग 45 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया । इस अवसर पर मंडी सचिव रामदीन इमने,व्यापारी संघ अध्यक्ष सुल्तानपुर शैलेन्द्र जैन , स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विवेक व्यास , दशरथ राजपूत एन पी शर्मा,नईमुद्दीन खान , राहुल धुर्वे ,रविन्द्र सिंह नगर के युवा बड़ी संख्या उपस्थित रहे !
नसीम खान संपादक






