वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।रायसेन शहर सहित जिलेभर में रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है।जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है।बारिश की खुशी से अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं।
रायसेन में भी गुरुवार से सावन की झड़ी लग गई। पिछले 48 घंटे से भी अधिक समय से रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। जिसके चलते मौसम में ठंडक हो गई है। इस बारिश ने किसानों की चिंता मिटा दी है। वहीं मौसम विभाग ने अभी रिमझिम बारिश की संभावना जताई है।
हम आपको यह बता दें कि रायसेन में पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं हुई थी,।बारिश नहीं होने की वजह जहां तापमान बड़ रहा था और मौसमी बीमारी आई फ्लू सहित अन्य संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही थी। तो वहीं धान फसलों के लिए बारिश नहीं होने की वजह से सूख रही थी। सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ रहा था ।बारिश के अभाव में खेतों में बने धान के गड़े सूख रहे थे। इस रिमझिम बारिश से फसलों को जीवन दान दिया है। वही इस बारिश से रायसेन में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, गड्ढों भरी सड़कों पर पानी भर जाने के कारण राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।जिले की जीवन दायनी नर्मदा नदी सहित बेगम,बेतवा बारना नदी उफान पर हैं। बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।
गांवों के रास्तों पर बढ़ी फिसलन….
तहसील रायसेन के ज्यादातर गांवों के धूलभरे पगडंडी रास्तों पर घुटनों कीचड़ होने की वजह से फिसलन भरे हो गए हैं।जिला मुख्यालय पर वार्ड 14 राहुलनगर में दाल मिल के पास रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है।रहवासी राजू बैरागी सरस्वती बैरागी ने बताया कि आवागमन के लिए सालों से कीचड़ दलदल का दंश झेलने को मजबूर हैं।हमने नपाध्यक्ष सविता जमना सेन सहित भाजपा पार्षद देवेंद्र यादव को समस्या से कई दफे अवगत कराया गया है लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
नसीम खान संपादक






