राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवल अंतर्गत आज होंगी ज़िले की खेल प्रतिभाएँ सम्मानित ,विकास खंडों में होंगे खेलों के आयोजन

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन । भारत के गौरव हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस 29 अगस्त मंगलवार के अवसर पर इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 21-29 अगस्त 2023 तक राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है । राष्ट्रीय खेल दिवस कार्निवाल के अंतर्गत रायसेन ज़िले में कल 28 अगस्त 223 को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश,प्रदेश एवं ज़िले का नाम रोशन करने वाली खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं विकास खंडों में दिनांक 27 से 29 अगस्त तक खेलों के आयोजन किए जा रहे है ।
मुख्य समारोह रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के शारदा सभागृह में 28 अगस्त 2023 को दोपहर 1:00 बजे शपी. नरहरि सचिव , मध्य प्रदेश शासन , खेल और युवा कल्याण विभाग एवं सचिव व आयुक्त सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मुख्य आतिथ्य रवि कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग संतोष चौबे कुलाधिपति रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, अरविन्द दुबे कलेक्टर रायसेन, विकाश कुमार शाहवाल पुलिस अधीक्षक रायसेन,जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी कुलपति स्कोप ग्लोबल विश्वविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा ।
समारोह में रायसेन की खेल प्रतिभाएँ कु. प्रगति दुबे शूटिंग खिलाड़ी विक्रम पुरस्कार के लिए चयनित एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता शूटिंग खिलाड़ी , प्राशु परिहार स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी , सोनिया कुमरे स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री आतिफ़ ख़ान सब जूनियर भारतीय हॉकी टीम के सम्भावित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित ,दीपा राजपूत वॉटर स्पोर्ट्स कयाकिंग केनोइंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता , आरती भलावी हाँकी,पहली राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में कांस्य पदक विजेता, याकूब अहमद सिद्दीक़ी शूटिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता, कुमारी अंजना यादव पर्वतारोही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही एल्ब्रुस चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया ,गंगा लावण्या वॉटर स्पोर्ट्स राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक , जमुना लावरिया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में रजत पदक, देव कन्या वाटर स्पोर्ट्स राष्ट्रीय ड्रैगन वोट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रेनू यादव- हॉकी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में रजत पदक, अखिल चंदवरिया,राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक , अमन दाँगी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, कुमारी पूनम मीणा जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक , पूजा कोरी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक , सुहानी राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक, ईशा राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक , नीरज मीणा राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक ,नेहा राष्ट्रीय शालेय ज़िला प्रतियोगिता में रजत पदक , गुंजन राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में रजत पदक।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    नसीमखान रायसेन, केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले…

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    नसीमखान रायसेन, सांचीमध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    07 वर्षीय गुम बालक को चंद घंटो मे सुरक्षित खोजकर चौकी अमरपुर पुलिस टीम ने परिवार से मिलाया।

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।