त्योहारों पर भी सुचारू नहीं बन पाती पेयजलापूर्ति। बिजली व्यवस्था चौपट होने से बनती समस्या। लोगों को उठाना पड़ती परेशानी। संबंधित मौन।

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर-नगर सुल्तानपुर के लगभग वार्डों में रक्षाबंधन के दिन पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से पूरे नगर में पानी को लेकर हाहाकार मच गया !

 वैसे नगर क्षेत्र में बिजली का वोल्टेज नहीं मिलने को लेकर लगभग एक पखवाड़े अधिक समय से पानी की सप्लाई को लेकर अत्यधिक परेशानी हो रही है लगभग 2 घंटे चलने वाले नल आज 40 मिनट से भी काम चल रहे हैं इसको लेकर नगर क्षेत्र के लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है !

कम वोल्टेज बना परेशानी का कारण-नगर में लंबे समय से वोल्टेज कम आने के कारण पानी सप्लाई हेतु पानी की टंकी पर लगी बड़ी-बड़ी मोटर वोल्टेज नहीं मिलने के कारण स्टार्ट भी नहीं हो पा रही है इसको लेकर पानी की टंकियां से सप्लाई नहीं हो पा रही है ! इसके चलते नगर क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर अच्छी खासी समस्या बन पड़ी है !

रक्षाबंधन का त्यौहार पीने के पानी के बिना सुना रहा-रक्षाबंधन जैसे महापर्व के दिन तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से साल भर का पर्व ‌पर घरों में अपने अपने भाइयों को राखी बांधने हेतु बहने आई हुई है वही नगर में मेहमानों को पीने तक के पानी से जूझना पड़ रहा है !

खेतों की मोटरे बनी समस्या -लगभग एक पखवाड़े अधिक समय से पानी नहीं गिरने से खेतों में खड़ी धान की फसल हेतु किसानों द्वारा खेतों में लगी पानी की सप्लाई हेतु बिजली की मोटरे चला कर पानी की सप्लाई की जा रही है इसके चलते वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है इस तरह वोल्टेज नहीं मिलने से अब नगर में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है ! शासन को चाहिए कि पीने के पानी की समस्या उत्पन्न ना हो और किसानों को भी धान  हेतु पर्याप्त बिजली मिल सके इसलिए पीने के पानी के लिए बिजली की अलग समय में व्यवस्था की जाए जिससे नगर के लोगों को पीने के पानी के लिए दो-चार ना होना पड़े साथ ही किसानों को भी पर्याप्त बिजली मिल सके इस हेतु शासन को व्यवस्था करना चाहिए !

लाइनमैन श्याम सुंदर चौहान -ने कहा कि कम वोल्टेज मिलने से यह सभी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं पर्याप्त वोल्टेज मिलने लगे तो किसानों को भी समय पर पानी मिलेगा और पीने का पानी की सप्लाई भी हो सकेगी !

पानी टंकी इंचार्ज शिवनारायण राजपूत ने कहा कि पानी की टंकी भरने हेतु कम से कम 6 घंटे कंटीन्यूअस लाइट फुल वोल्टेज में मिलना चाहिए ना 6 घंटे लाइट मिल रही है और ना ही वोल्टेज इसको लेकर नगर में पीने के पानी हेतु समस्या उत्पन्न हो गई है !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान