पहले 120 दिन थी समय सीमा
करदाता खुद भी कर सकते हैं वैरिफाई,आरटीआइ वेरिफाई कराना जरूरी

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।आयकर नियमों के मुताबिक आइटीआर फाइल करने के बाद उसे वैरिफाई करने के लिए 30 दिन का समय करदाता को मिलता है। इस दौरान आइटीआर वैरिफाई करना जरूरी होता है। जिन करदाताओं ने 31 जुलाई को आइटीआर फाइल किया है, उन्हें 31 अगस्त से पहले आइटीआर को ई-वेरीफाई करना होगा। ऐसा नहीं होने पर फिर से आइटीआर फाइल करना होगा।जिसे बिलेटेड आइटीआर कहा जाता है। वहीं अभी तक रिटर्न को वैरिफाई करने की समय सीमा 120 दिन हुआ करती थी।परंतु इस वर्ष ये 30 दिन है।
जिला आयकर विभाग रायसेन के फाइनेंशियल ईयर 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में आयकर विभाग आइटीआर फाइल कर चुके लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर आग्रह कर रहा है कि वह तय समय यानी रिटर्न दाखिल करने के 30 दिन के भीतर अपना आइटीआर सत्यापित जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आइटीआर अमान्य माना जाएगा।
….तो जुर्माना हो सकता है 5 हजार…..
आयकर नियमों के मुताबिक वैरिफाई नहीं किए गए आइटीआर को अमान्य मान लिया जाता है। ऐसे में आइटीआर फाइल करना बेकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में करदाता को बिलेटेड आइटीआर फाइल करना होता है, जिसके लिए 5000 रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आइटीआर को ई-वेरिफाई कराना आवश्यक हो जाता है। कर सलाहकार राहुल ने बताया कि आइटीआर वैरिफाई करने का मतलब होता है कि करदाता इस बात की पुष्टि कर रहा है कि आय से संबंधित या अन्य दिए गए सभी ब्यौरे पूरी तरह से सही हैं। आइटीआर वेरिफाई होने के बाद ही आयकर विभाग इसके आगे की प्रक्रिया पूरी करता है।

करदाता आयकर विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर लॉगइन करें….
@ई-वैरिफाई विकल्प पर क्लिक करने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर मिलने वाले ओटीपी के जरिए ई-वैरिफिकेशन कर सकते हैं।

@ करदाता बैंक अकाउंट जेनरेटेड ईवीसी के माध्यम से भी आइटीआर वेरिफाई कर सकते हैं।

@ डीमेट अकाउंट की मदद से ईवीसी के जरिए भी ई-वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
@एटीएम से ईवीसी के जरिए भी करदाता आइटीआर वेरिफाई कर सकते हैं।

@ करदाता नेट बैंकिंग की मदद से भी आइटीआर को वेरिफाई कर सकते हैं।

@ डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के जरिए भी आइटीआर का ई-वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।