नसीम खान संपादक
सांची,,, इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले मेले को लेकर सोमवार को रामलीला समिति की बैठक आयोजित हुई इसमें आगामी रामलीला मेले को लेकर तैयार की गई रूप रेखा । इस वर्ष रामलीला मेला 18 दिसंबर से भगवान गणेश की स्थापना के साथ शुरू होगा तथा 5 जनवरी 2024 को संपन्न होगा।
जानकारी के अनुसार नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामलीला मैदान में रामलीला मेला आयोजित किए जाने सोमवार को रामलीला समिति की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में सदस्यों पदाधिकारियों सहित नगर के धर्म प्रेमी बंधुओ ने भाग लिया । इस बैठक में आगामी रामलीला मेले को लेकर रूप रेखा तैयार की गई । तथा लीला का मंचन एवं मेले के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । इस कार्यक्रम अनुसार मेला 18 दिसंबर23 से गणेश स्थापना के साथ शुरू होकर 5 दिसंबर 24 को समापन होगा । कार्यक्रम अनुसार 18-12-23 सोमवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर स्थापना होगी ।19,12-23 मंगलवार को श्री शिव विवाह नारद मोह मंचन किया जाएगा । ,20-12-23 बुधवार श्री राम जन्म विश्वामित्र आगमन ताड़का वध यज्ञरक्षा का मंचन किया जाएगा 21-12-23 गुरुवार अहिल्या उद्धार जनक पुर भ्रमण वाटिका मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा 22-12-23 शुक्रवार धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद 23-12-23 शनिवार श्री राम बारात एवं राम विवाह 24-12-23 रविवार कैकयी के दो वरदान श्री राम वनवास 25-12-23 सोमवार केवट संवाद दशरथ मरण भरत मिलाप का मंचन 26-12-23 मंगलवार पंचवटी वास सूपर्णखा नाक कान भंग खर-दूषण वध 27-12-23 बुधवार सीता हरण जटायु उद्धार 28-12-23 गुरुवार शिवरी मिलन सुग्रीव मेत्री बाली वध 29-12-23 शुक्रवार सीता जी खोज लंका दहन 30-12-23 शनिवार विभीषण शरणागति सेतु बंध शिव स्थापना अंगद रावण संवाद 31-12-23 रविवार लंका पर आक्रमण सेना युद्ध लक्ष्मण शक्ति 1-1-24 सोमवार सेना युद्ध कुंभकर्ण वध तथा 25 फिट लंबे कुंभकर्ण पुतला दहन 2-1-24 मंगलवार सेना युद्ध मेघनाद वध 3-1-24 बुधवार सेना युद्ध अहिरावण वध 4-1-24 गुरुवार नारायनतक वध श्री राम रावण युद्ध रावण वध विभीषण राज्याभिषेक5-1-24 शुक्रवार श्री राम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा । इस मेले में आसपास क्षेत्र सहित नगर के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है इसके साथ ही इस मेले में रामलीला मंचन का आंनद उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं तथा आंनद उठाते हैं यह मेला नगर में वर्षों से आयोजित हो रहा है इस रामलीला मंचन में स्थानीय युवाओं द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं वहीं इस लीला में रामलीला समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी भी अपनी कलाओं के प्रदर्शन से जनता को मंत्रमुग्ध कर देते हैं तथा नगर पूरी तरह जयकारों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है रामलीला मंचन दोपहर दो बजे से प्रारंभ होकर शाम तक जारी रहता है इस रामलीला मेले की सारी व्यवस्थाएं रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित की जाती है ।






