सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

नसीमखान सांची

₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्था
सांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची में नागरिकों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई जलसंवर्धन योजना छह वर्ष बाद भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी है। योजना पर लगभग ₹125 करोड़ की लागत स्वीकृत होने के बावजूद नगरवासियों को आज भी दो दिन में केवल एक बार ही पानी मिल रहा है। ऐसे में बारिश के मौसम में भी जलापूर्ति की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नगर की ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जलसंवर्धन योजना लागू की गई थी। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को दी गई, जबकि संविदाकार के रूप में मेसर्स मल्टी अर्बन इंफ्रा सर्विसेस प्रा. लि., नागपुर को नियुक्त किया गया।
इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ 4 अगस्त 2020 को बड़े स्तर पर किया गया था। योजना का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक घर तक चौबीसों घंटे पेयजल उपलब्ध कराना तथा जलसंकट की समस्या का स्थायी समाधान करना था। इसके लिए 23 सितंबर 2023 तक कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के लगभग तीन वर्ष बाद भी योजना अधूरी है।
योजना में लगातार हो रही देरी को लेकर नगर परिषद ने कई बार संबंधित कंपनी को पत्र लिखे, बैठकों में अधिकारियों को तलब कर चेतावनी भी दी। गंभीर जलसंकट के दौरान परिषद द्वारा कंपनी के कार्यालय पर तालाबंदी तक की गई, लेकिन इसके बावजूद केवल आश्वासन ही मिलते रहे और कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सका।
गर्मी के मौसम में जलसंकट बढ़ने पर नगर परिषद को मजबूर होकर दो दिन में एक बार जलापूर्ति की व्यवस्था लागू करनी पड़ी थी, ताकि उपलब्ध संसाधनों से पूरे नगर में पानी पहुंचाया जा सके। बाद में कंपनी ने जलापूर्ति का संचालन अपने हाथ में लिया, लेकिन व्यवस्था में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ। वर्तमान में भी नगरवासियों को दो दिन में एक बार, वह भी सीमित समय के लिए ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बारिश का मौसम शुरू होने के बावजूद जलापूर्ति का वही पुराना क्रम जारी है। नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी उन्हें प्रतिदिन पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अब भी अधूरा बना हुआ है।
नगरवासियों का कहना है कि शासन और प्रशासन को योजना की प्रगति की प्रभावी निगरानी कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराना चाहिए, ताकि वर्षों से लंबित इस महत्वाकांक्षी योजना का वास्तविक लाभ आम जनता को मिल सके।

editornaseem

Related Posts

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार